फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सर्दी के मौसम में महंगी हुई गुड़ की मिठास

Sun, 14 Dec 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सर्दी बढ़ते ही बाजार में गुड़ की खपत बढ़ गई है। गुड़ विक्रेताओं का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से 20 से 30 फीसदी तक मांग बढ़ी है। इस वजह से कीमत में भी कुछ बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में क्वालिटी के अनुसार गुड़ 50 से 80 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। इसके अलावा घरों में लोग चाय, लड्डू, गजक व अन्य घरेलू व्यंजन बनाने के लिए भी गुड़ खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

गुड़ व्यापारी अमित शुक्ला ने बताया कि ठंड के मौसम में गुड़ की मांग बढ़ जाती है। घरों और व्यवसायियों की ओर से गुड़ के आइटम तैयार किए जाते हैं। लोग सर्दी में लड्डू, गजक और चाय समेत अन्य घरेलू व्यंजनों में गुड़ का प्रयोग करते हैं। इस वजह से सर्दी में गुड़ की बिक्री बढ़ जाती है। बाजार में क्वालिटी के अनुसार 50 से 80 रुपये प्रति किलो की दर पर गुड़ बिक रहा है। गुड़ विक्रेता संजय गुप्ता ने बताया कि बाजार में देसी, लाल और दानेदार गुड़ उपलब्ध है। तापमान और नीचे गिरा तो मांग और अधिक बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें