फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डेयरी संचालक की गोली मारकर हत्या,  दुकान बंद कर जा रहा था घर; हमलावर ने उड़ा दी खोपड़ी

Sun, 14 Dec 2025 11:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में डेयरी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह दुकान बंद करके घर जा रहा था। इसी समय हमलावर ने खोपड़ी उड़ा दी। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
राहुल यादव की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में शनिवार की रात गोली मारकर डेयरी संचालक की हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना सिधौली कोतवाली क्षेत्र के महमूदाबाद चौराहे की है। यहां राहुल यादव (25) का काव्या डेयरी नाम से प्रतिष्ठान है। रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान हमलावर ने सिर में गोली मार दी। उसे सीएचसी पहुंचाया गया। लेकिन, उसकी जान नहीं बच सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें