फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिल की थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। छह दिन पहले गुरुद्वारे से लापता हुए युवक की हुई हत्या की वारदात का थानगांव पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी। प्रेमिका ने फोन कर बुलाने के बाद पहले प्रेमी और कुछ दोस्तों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी थी। कॉल डिटेल के जरिये पुलिस ने वारदात का राजफाश करते हुए युवक की प्रेमिका समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों नाबालिग हैं। पुलिस ने सभी को बाल सुधार गृह भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

थानगांव इलाके की ग्राम पंचायत भदेवा निवासी हरिपाल सिंह (20), 12 जनवरी की रात अपने परिवार के साथ रेउसा इलाके में स्थित गुरुद्वारे में लोहड़ी के पर्व को लेकर चल रहे अखण्ंड पाठ में शामिल होने गया था। कॉल आने के बाद युवक गुरुद्वारे से बात करते हुए चला गया था। गुरुवार की सुबह गुरुद्वारे से करीब एक किमी. दूर रेउसा-महमूदाबाद मार्ग पर युवक का शव मिला था। मृतक के गले पर कसाव के निशान थे।
इससे गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी। डॉक्टरों ने मामले में बिसरा प्रिजर्व किया था। इस मामले में गुमशुदगी थानगांव थाने में दर्ज हुई थी। एसओ थानगांव संतोष कुमार ने बताया कि मौके पर युवक का मोबाइल मिला था। नंबर को सर्विलांस पर लगाकर कॉल डिटेल खंगाली गई, जिसमें हुई बातचीत के आधार पर रेउसा इलाके की एक किशोरी और तीन किशोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने युवक की हत्या करने का जुर्म कुबूल किया। आरोपियों ने कुबूला कि युवक का घटना में शामिल किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी किशोरी का प्रेम प्रसंग एक और किशोर से चल रहा था। किशोरी ने यह बात अपने पहले प्रेमी को बताई। घटना वाली रात किशोरी ने हरिपाल को मिलने के बहाने बुलाया।
इसके बाद वहां प्रेेमिका ने अपने प्रेमी और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर हरिपाल की हत्या कर दी। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि चारों आरोपी नाबालिग हैं। तीन किशोरों को हरदोई बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि आरोपी किशोरी को बाराबंकी बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें