फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने टांडासालार में बोला धावा

विज्ञापन
सीतापुर के लहरपुर में टांडासालार में मौजूद मोहल्ले के लोग। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। तीन दिन पूर्व इलाके में पड़ी डकैती की घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम साबित हो रही लहरपुर पुलिस को बुधवार की रात बदमाशों ने फिर से चुनौती दी। गनीमत रही कि गृहस्वामी और मोहल्ले वासियों की सक्रियता से बदमाश कामयाब नहीं हो सके और मौके से भाग निकले। मोहल्ले के लोगों ने करीब पांच राउंड फायरिंग की। इससे इलाके में दहशत और बढ़ गई। सूचना पर सीओ, कोतवाल से लेकर भारी पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर कांबिंग की।
विज्ञापन

लहरपुर इलाके में 10 अक्तूबर की रात असलहों से लैस डकैतों ने टांडासालागर, शाहकुलीपुर में धावा बोला था। दो घरों में डकैती डाली थी, जबकि एक युवक और उसकी मां को पीटकर कुंडल लूटते हुए फायरिंग कर डकैत मौके से फरार हो गए थे। इस घटना ने लहरपुर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी थी। केस दर्जकर पुलिस की चार टीमें खुलासे में लगी हुई हैं, लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
इसी बीच बुधवार की रात बदमाशों ने टांडासालार में फिर से धावा बोला। बदमाशों ने मोहल्ले के निवासी राधेश्याम ने घर के अंदर दो बदमाशों को देखा। एक घर के बाहर खड़ा था। बदमाशों को देखकर गृहस्वामी ने शोर मचाया, इस पर घर के अंदर मौजूद बदमाश दीवार फांदकर बाहर निकले और बाहर वहां खड़े साथी के साथ मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि मोहल्ले के लोगों ने बदमाशों में दहशत पैदा करने के मकसद से पांच राउंड फायरिंग की। सूचना पाकर गश्त कर रही पुलिस, सीओ लहरपुर, कोतवाल समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने राधेश्याम से पूरी जानकारी ली।
इसके बाद बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। इसके बाद सीओ, कोतवाल लोगों को अलर्ट रहने का आगाह करके मौके से चले गए और यहां पर सुरक्षा के लिए लगी पुलिस को भी चौकन्ना रहने को कहा। घटना से लोगों में दहशत है।
पुलिस गश्त करती रही, बदमाश घर में घुुस गए
पुलिस का खौफ बदमाशों में नहीं है। अगर होता तो राधेश्याम के घर में घुसने की हिमाकत नहीं करते। तीन दिन पहले पड़ी डकैती के बाद यहां पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात की गई है। रात में पुलिस कर्मी राधेश्याम के घर से कुछ दूरी पर गश्त कर रहे थे। इधर बदमाश उसके घर में घुस गए। बदमाशों का यह दुस्साहस बताता है कि लहरपुर पुलिस का इकबाल खतरे में है। अगर वाकई में घर में घुसने वाले लोग बदमाश थे तो घटना को लेकर कई और चर्चाएं भी हो रही हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। तालगांव, मानपुर की भी पुलिस आ गई थी। सीओ भी थे। सभी रास्तों पर नाकेबंदी की गई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। लोगों को शक हो गया था बदमाशों के होने का। कुछ ही दूरी पर पुलिस गश्त कर रही थी।
विज्ञापन

- मनीष सिंह, इंस्पेक्टर लहरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें