फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से कटकर दस मवेशी मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। महमूदाबाद-बुढ़वल रेलवे ट्रैक पर गुरुवार देर रात मालगाड़ी की चपेट में मवेशियों का झुंड आ गया। हादसे में दस मवेशियों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पशुओं का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें दफन करवा दिया गया। महमूदाबाद विधायक ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन

गुरुवार देर रात महमूदाबाद क्षेत्र में इचौली क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर अचानक मवेशियों का झुंड आ गया। मालगाड़ी की चपेट में आकर दस मवेशियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी जिम्मेदारों को शुक्रवार की दोपहर लगी।
सूचना पाकर एसडीएम, तहसीलदार मनीष कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय, राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार, अधिशाषी अधिकारी शैलेंद्र दुबे, अधिशाषी अभियंता चंद्र भान सिंह, पशु चिकित्साधिकारी आरसी चौधरी, लेखपाल ललित सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन ने पोस्टमार्टम कराकर सभी पशुओं को दफन करवा दिया। तहसीलदार मनीष कुमार ने पशु चिकित्साधिकारी आरसी चौधरी को मृत पशुओं का पोस्टमार्टम करवाने के निर्देश दिए थे। वहीं, सूचना पाकर विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा भी मौके पर पहुंचे और जांच की। एसडीएम महमूदाबाद के अवकाश पर होने की वजह से मौके पर लहरपुर एसडीएम पीएल मोर्य को भेजा गया था।
एसडीएम ने बताया कि जानकारी मिली थी कि मालगाड़ी से कटकर दस गोवंश की मौत हुई है। नियमानुसार विभाग व नगर पालिका की ओर से डिस्पोजल की कार्यवाही की जा रही है। पशु चिकित्साधिकारी मौके पर हैं। जांच के बाद पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि किसी भी मवेशी की टैगिंग नहीं थी, इससे स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि जानवर किसके हैं। घटना का कोई चश्मदीद गवाह भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें