फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन खत्म होने पर मायूस लौटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (सीतापुर)। कोविड-19 का टीकाकरण शुक्रवार को जहांगीराबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शुरू हुआ। कैंप में टीका लगवाने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। 300 डोज कुछ ही देर में समाप्त हो गई। इसके बाद कई लोग बिना टीका लगवाए ही लौट गए।
विज्ञापन

अभी तक जहांगीराबाद कस्बे के लोग टीका लगवाने के लिए बिसवां सीएचसी जाते थे लेकिन शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालय में टीकाकरण कैंप लगाया गया। इसकी जानकारी मिलने पर कई लोग स्कूल में जुट गए। युवा से लेकर बुजुर्गों तक में टीका लगवाने का भारी उत्साह दिखा।
सुबह करीब 11 बजे बिसवां सीएचसी से एएनएम स्नेहलता, शालिनी सैनी, प्रमोद कुमार व आविषी मिश्रा पहुंचे। उसके बाद टीकाकरण कैंप का उद्घाटन प्रधान प्रतिनिधि मुनीर अहमद अंसारी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उपस्थित भीड़ को समझाते हुए उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि मुनीर ने कहा कि जहां भी टीकाकरण हो रहा हो, वहां जाकर कोविड के दोनों टीके लगवाए। कैंप में लोग आते रहे और अपना रजिस्ट्रेशन कराकर टीका लगवा प्रमाण पत्र लेते रहे। कैंप में 300 लोगों का ही टीकाकरण हो सका। उसके बाद वैक्सीन समाप्त हो गई। काफी लोग टीका लगवाने से वंचित रह गए। इन लोगों को अब बाद में टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें