बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में सोमवार सुबह प्लग में चार्जर लगाते ही किशोरी करंट से झुलस गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। किशोरी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बिसवां इलाके के गोपाल नगर रिचा (16) सोमवार सुबह मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर को प्लग में लगा रही थी। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गई। चीख-पुुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास कर किशोरी को करंट से छुड़ाया, लेकिन तब तक किशोरी गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। गंभीर हालत में उसे बिसवां सीएचसी लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
बिसवां सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। इसलिए पुलिस मौके से चली गई। किशोरी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।