फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके के मोहल्ला गोपाल नगर सत्तीन्नपुरवा में पत्नी से मिलने आए उन्नाव जिले के एक शिक्षक की करंट लगने से मौत हो गई। शिक्षक की महज दो माह पहले शादी हुई थी। उन्नाव जिले के थाना सोहरामऊ इलाके के ब्लादिखेरा गांव निवासी प्रतीक सिंह की पत्नी स्वाति सिंह बिसवां के प्राथमिक विद्यालय उलरा प्रथम में शिक्षिका है। वह बिसवां ब्लॉक के सामने ग्राम गोपाल नगर में किराए पर रहती है।
विज्ञापन

बिजली न आने पर प्रतीक मुंह से इंन्वर्टर का तार मुंह से छीलकर ठीक कर रहे थे। इस बीच करंट लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों की शादी अभी दो माह पूर्व हुई थी। मृतक प्रतीक भी पेशे से शिक्षक थे और उन्नाव जनपद में तैनात थे। प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी ने बताया की करंट लगने पर प्रतीक को अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें