फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी के प्रश्नों में उलझे विद्यार्थी

विज्ञापन
जीआईसी से टीजीटी की परीक्षा देने के बाद निकलते परीक्षार्थी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। टीजीटी के कठिन प्रश्नों में विद्यार्थी उलझ गए। प्रश्नपत्र में कई सवाल विद्यार्थियों को खूब छकाया। इसकी वजह से उनको प्रश्नपत्र हल करने में काफी माथापच्ची करनी पड़ी। पहली पाली में 231 व दूसरी पाली में 251 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। टीजीटी शनिवार को शहर के पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। यह परीक्षा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कराई गई।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से पहले ही विद्यार्थी अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। कॉलेज के बाहर उनकी तलाशी लेकर अंदर प्रवेश दिया गया। किसी भी विद्यार्थी को बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया गया। इस परीक्षा में पहली पाली में 1927 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 1676 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 251 गैरहाजिर रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में 1841 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 1610 ने परीक्षा दी।
जबकि 231 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। प्रश्नपत्र में कई सवाल काफी अनसुलझे आ गए थे। इन प्रश्नों को हल करने में विद्यार्थियों को काफी अधिक समय लगा। डीआईओएस देवी सहाय तिवारी ने बताया सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो गई है। कही पर भी कोई दिक्कत नहीं आई है।
विज्ञापन

अभ्यर्थी बोले - सरल नहीं था प्रश्नपत्र
हरिओम ने बताया कि अधिकतर प्रश्न पढ़े हुए आए थे। काफी दिनों से इसकी तैयारी चल रही थी। इससे प्रश्नपत्र बहुत अच्छा हुआ है। मेरिट ठीक आएगी। रामू राजवंशी ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी कठिन आया था। मेडिकल के प्रश्न काफी कठिन थे। इनको हल करने में काफी देर तक प्रयास करते रहे। शशी ने बताया कि प्रश्नपत्र बहुत कठिन व बहुत सरल नहीं था।
प्रश्नों का स्तर थोड़ा उच्च था। इसी वजह से प्रश्नों को हल करने में थोड़ी बहुत समस्या आई थी। पल्लवी शुक्ला का कहना है कि जिस तरह से हमने तैयारी की थी, उसी तरह का प्रश्नपत्र आया था। इससे प्रश्न हल करने में कोई दिक्कत नहीं आई। जरूर अच्छे अंक आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें