फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंख अस्पताल में चिकित्सक को गार्डों ने धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। आंख अस्पताल परिसर में गार्डों ने गुंडागर्दी करते हुए अस्पताल के ही एक चिकित्सक की धुनाई कर दी। सुबह इस घटना की जानकारी अस्पताल प्रशासन को होने पर उल्टे चिकित्सक के माता-पिता से मारपीट की शिकायत करके उसे वापस घर बुलाने की नसीहत दे डाली। इसके बाद चिकित्सक अपने घर बरेली चला गया। इस घटना के बाद आंख अस्पताल के चिकित्सकों में रोष है। कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। दबी जुबान में सभी चिकित्सक इस घटना की निंदा कर रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद बरेली के एक चिकित्सक आंख अस्पताल में फैलोशिप कर रहे थे। चिकित्सक का कहना है कि अपने घर बरेली से अस्पताल पहुंचा था। बीती रात में करीब 11 बजे अस्पताल पहुंचा। अस्पताल पहुंचने पर गेट बंद था। कुछ दूर खड़े गार्डों से गेट खोलने की बात कही। लेकिन वह नहीं आए। इस पर जोर से चिल्लाया तो गेट खोला। बताते हैं इसी दौरान गार्डों व चिकित्सक के बीच कहासुनी हो गई। इस पर गार्डों ने चिकित्सक की धुनाई कर दी।
चिकित्सक का कहना है कि उनके साथ यह घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी कई बार गार्ड गुंडागर्दी कर चुके हैं। अस्पताल प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। इस घटना की सुबह अस्पताल प्रशासन को जानकारी होने पर चिकित्सक के माता-पिता को फोन कर चिकित्सक को घर बुलाने को कहा गया। इसके बाद चिकित्सक अपने घर बरेली रवाना हो गए। चिकित्सक ने बताया कि एक माह फैलोशिप पूरे होने में शेष है। अस्पताल प्रशासन ने पैरेंटस से कहा कि इनको यहां से ले जाइए। एक माह बाद हम सर्टीफिकेट दे देंगे।
विज्ञापन

चिकित्सक बोले - अस्पताल में हुआ अन्याय
चिकित्सक का कहना है कि आंख अस्पताल में उनके अन्याय हुआ है। यहां पर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अगर कोई विरोध करता है तो उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। रात में गार्ड गेट नहीं खोलते हैं। इसी वजह से इमरजेंसी में रात में मरीज नहीं आते हैं। इस घटना से अस्पताल के अन्य चिकित्सक भी हैरान हैं। एक बड़े चिकित्सक के इस्तीफा देने की भी खबरें शनिवार को आती रही। लेकिन इस इस्तीफे की किसी ने पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन

यह मेरे अस्पताल के बच्चे हैं। मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। चिकित्सक की तबियत सही नहीं थी। इससे वह छुट्टी लेकर घर चले गए हैं।
डॉ. मधु भदौरिया, सीएमओ, आंख अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें