फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार पुलिस चौकी से टकराई

विज्ञापन
जहांगीराबाद इलाके में पुलिस चौकी से टकराई कार। -संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
जहांगीराबाद (सीतापुर)। सदरपुर थाना इलाके में रविवार देर रात एक अनियंत्रित कार पुलिस चौकी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। समय से कार के एयर बैग खुल गए। चौकी के अंदर भी कोई नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

रविवार रात खैराबाद थाना क्षेत्र के सरैय्यां घुरैन गांव निवासी अमित कुमार, भगवानपुर निवासी राजू, शहर कोतवाली लोनियनपुरवा के अरविंद यादव, रामकोट के भवानीपुर निवासी अरविंद एक कार से देबियापुर चौराहे से पश्चिम किसी गांव में वैवाहिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। उनकी कार देर रात सीतापुर-बहराइच मार्ग पर सदरपुर थाना अंतर्गत देबियापुर चौराहे के पास पहुंची।
तभी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और एक अन्य कार से टकराकर सड़क के किनारे पर बनी पुलिस चौकी देबियापुर के मुख्य दरवाजे के पास जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुर्घटना के बाद कार में लगे एयर बैग खुल गये, जिससे चालक सहित सभी लोग बच गये। जिस कार में टक्कर लगी, उस कार में इटावा जनपद निवासी अमित कुमार, होम सिंह, विपिन कुमार तथा वीर सिंह सवार थे, जो सभी बहराइच जनपद में कृषि विभाग में टैक्निकल असिस्टेंट पद पर कार्यरत थे। वह लोग इटावा से बहराइच जा रहे थे।
विज्ञापन

गनीमत रही कि हादसे के समय पुलिस कांस्टेबल गेट के बगल में बैठा था। टक्कर की आवाज सुनने के बाद चौकी पर तैनात दरोगा मनोज कुमार सिंह पहुंचे और दोनों कारों में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें