फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम की निगरानी के लिए डटे सपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसके बाद जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए हैं। पिछले कई दिनों से ईवीएम की चल रही निगरानी को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने चौकसी और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

23 फरवरी को विधानसभा चुनाव के बाद से ही पार्टी हाईकमान के निर्देश पर सपा और बसपा के कार्यकर्ता 11वीं वाहिनी, एटीसी की बैरकों में रखी ईवीएम की निगरानी को लेकर लगातार बैठे थे। विधानसभा वार बनाई गई बैरकों के बाहर कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए टेंट लगा हुआ है। उसी में पिछले कई दिनों से कार्यकर्ता डेरा जमाए हुए थे। टेंट में एक बड़ी सी स्क्रीन लगाई गई है, जिसमें सारी गतिविधियां कैद हो रही हैं और कार्यकर्ता पल-पल पर नजर बनाए हुए हैं।
सोमवार को सातवें चरण का चुनाव होने के बाद एग्जिट पोल के बाद मंगलवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसके बाद उन्होंने सभी जिलों में कार्यकर्ताओं को ईवीएम की निगरानी को लेकर चौकसी बरतने का आह्वान किया। इसी के बाद जिले में भी ईवीएम की निगरानी कर रहे सपा कार्यकर्ताओं ने चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने ईवीएम की निगरानी और बढ़ा दी है। कार्यकर्ता पहले से ही यहां पर बैठे हुए थे। अब और चौकसी बढ़ाई गई है। कुछ कार्यकर्ताओं को यहां पर पहुंचने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें