फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर एसओ रामकोट निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मारपीट के मामले में लापरवाही बरतने पर एसओ रामकोट को निलंबित कर दिया गया है। मारपीट में एक युवक की मौत हो गई थी। उसके स्थान पर शहर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक को रामकोट थाने का एसओ बनाया गया है।
विज्ञापन

बीती शुक्रवार शाम होली मिलन के दौरान ककरहिया बीहट गौड में अश्लील गाना बंद कराने की बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। मारपीट के दौरान घायल राजकिशोर की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई थी। मामले में एसपी आरपी सिंह ने जांच के निर्देश दिए थे। सीओ सिटी पियूष कुमार ने बताया कि मारपीट के दौरान हुई मौत में मामले में इंस्पेक्टर विजय कुमार दोषी पाए गए है।
एसपी आरपी सिंह ने उन्हें निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर शहर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक संजीव कुशवाहा को रामकोट का एसओ बनाया गया है। मामले में अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घटनाओं के खुलासे में भी लापरवाही
वर्क आउट की रफ्तार धीमी होना भी निलंबन का कारण माना जा रहा है। विजय कुमार की तैनाती के दौरान क्षेत्र में कई घटनाएं हुईं, जिसमें ज्यादातर चोरियां हैं। इन घटनाओं का खुलासा काफी देर में हुआ। समय से अपराधियों को न गिरफ्तार कर पाना और लचर कार्यशैली भी निलंबन की कार्रवाई में अहम रोल मानी जा रही है।
नए एसओ भी रह चुके चर्चा में
नव नियुक्त एसओ संजीव कुशवाहा पूर्व में थाना थानगांव में बतौर एसओ तैनात रह चुके हैं। पुलिस लाइन भेजे जाने के बाद उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। उनकी भी जमकर फजीहत हुई थी। बाद में उन्होेंने साफ किया था कि उनके वीडियो को गलत तरीके से वायरल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें