फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एक हजार घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर

Sun, 21 Jul 2024 10:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में जल्द ही स्मार्ट मीटर लगेंगे। पहले चरण में भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। करीब एक हजार उपभोक्ताओं के घरों में 30 अगस्त तक मीटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर करीब छह माह से कवायद चल रही है। पूरे जिले में करीब 4.50 लाख उपभोक्ताओं के घरों में यह मीटर लगाए जाएंगे। पहले चरण में इसकी शुरुआत शहर से हो रही है।
विद्युत वितरण मंडल प्रथम को इसके लिए वरीयता दी गई है। इस मंडल के तहत भवानीपुर उपकेंद्र को पहले चरण में चयनित किया गया है। इस इलाके का सर्वे हो चुका है। मुख्य अभियंता ने अफसरों के साथ बैठक कर समय सीमा भी तय कर दी गई है।
विज्ञापन

30 अगस्त तक करीब एक हजार उपभोक्ताओं के घरों में ये मीटर लगाए जाएंगे। वितरण मंडल में लाइनलॉस भी अधिक हो रहा है। राजस्व की वसूली भी कम हो पा रही है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली चोरी पर भी अंकुश लगेगा। इसके बाद अन्य विद्युत वितरण मंडल में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

पहले फीडर के ट्रांसफार्मर पर लगेगा मीटर
उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने से पहले प्रत्येक फीडर के ट्रांसफार्मर पर मीटर लगाए जाएंगे। इससे पता चला सकेगा कि कौन से ट्रांसफार्मर पर कितनी बिजली की खपत हो रही है। उसके बाद उसी अनुसार राजस्व की वसूली की जाएगी। बिजली चोरी पकड़ने में भी आसानी रहेगी।
विज्ञापन


जल्द होगा ट्रायल
भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक हजार घरों में मीटर लगाकर इसका ट्रायल किया जाएगा।
विवेक अस्थाना, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें