सीतापुर। सीतापुर से गोंडा रूट पर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। गोंडा वाया सीतापुर पैैसेंजर ट्रेन तीन दिसंबर तक निरस्त रहेगी। गोंडा से चलकर सीतापुर को गोंडा-सीतापुर पैसेंजर ट्रेन संख्या 05091 रोजाना शाम को 5:10 बजे जंक्शन पर आती है। यही ट्रेन अगले दिन 05092 बनकर सुबह 6:45 बजे जंक्शन से यात्रियों को लेकर गोंडा रवाना होती है।
पीआरओ रेलवे लखनऊ महेश गुप्ता ने बताया कि अप-डाउन ट्रेन को इंजीनियरिंग अनुरक्षण ब्लॉक की वजह से निरस्त किया गया है। पटरी की मरम्मत का काम होना है। इसलिए ट्रेन निरस्त की गई है। ट्रेन संख्या 05091, 30 नवंबर से दो दिसंबर तक निरस्त रहेगी। 05092 ट्रेन संख्या 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। जंक्शन अधीक्षक एके शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को सुबह ट्रेन यात्रियों को लेकर जंक्शन से गोंडा गई है। अब शाम को गोंडा से नहीं आएगी। ब्लॉक की वजह से रेलवे ने इस ट्रेन को रद्द किया है।