फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर के दिखे पग चिन्ह्, 20 गांवों में दहशत

विज्ञापन
औरंगाबाद क्षेत्र के लोधौरा गांव में खेत में मिले जंगली जानवर के पगचिन्ह। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
औरंगाबाद (सीतापुर)। औरंगाबाद क्षेत्र के लधौरा गांव में एक जंगली जानवर के पदचिन्ह् देखे गए हैं। इनको देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जिसमें भेड़िए के पदचिन्ह् होने की बात कही है। जबकि ग्रामीण तेंदुआ होने की बात कह रहे है।
विज्ञापन

इलाके के लधौरा निवासी अनुज कुमार सोमवार सुबह अपने साथियों के साथ खेत में मूंगफली की निकाई कर रहे थे। निकाई करते समय तेंदुए सहित दो छोटे बच्चों के भी निशान दिखाई दिए। इतने में गांव में खबर फैल गई। देखते देखते सैकड़ों ग्रामीण तेंदुए के पदचिन्ह् देखने खेतों में पहुंच गए। किसानों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने भी तेंदुए के पदचिन्ह् होने की पुष्टि नहीं की।
ग्रामीणों को सावधान और सतर्क रहने की अपील की है। तेंदुए की चलहकदमी से इलाके के करीब 20 गांवों में दहशत का माहौल है। अशरफ नगर, कादीनगर, बड़ेरा, खेवटा, रामपुर, मीरापुर, रामशाला, बेलहरी, औरंगाबाद, तेलियानी, ततरोई, पनाहनगर, हथिया व रामशाला आदि गांवों में भी दहशत फैली हुई है। फारेस्टर एसएन शुक्ला ने कहा ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है। भेड़िए के पदचिन्ह् मिले हैं, वो भी कई दिन पुराने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें