फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल रोकने के लिए बने सात सचल दल

विज्ञापन
जीआईसी स्कूल के बाहर चस्पा लिस्ट में क्लासरूम का नंबर देखते छात्र। -संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू होगी। जिले के 143 केंद्रों पर 80 हजार 626 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में सात सचल दल सहित अन्य अफसर केंद्रों पर जाकर हकीकत परखेंगे। नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर अंतिम तैयारियां बुधवार को चलती रही।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। अब यह सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है। प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिकाएं पहले ही केंद्रों पर भेजी जा चुकी है। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। हाईस्कूल में 42 हजार 964 विद्यार्थी पंजीकृत है। इंटरमीडिएट में 37 हजार 662 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक विद्यार्थी की तलाशी लेकर उनको कक्ष के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान केवल प्रवेशपत्र व स्टेशनरी लेकर ही लेकर विद्यार्थी कक्ष के अंदर जा सकेंगे।
परीक्षा की हकीकत परखने के लिए सात सचल दल बनाए गए है। इसके अलावा जिले के अन्य अफसर केंद्रों पर जाकर नकल रोकने का प्रयास करेंगे। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में ही प्रश्नपत्र खोले जाएंगे। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल की मौजूदगी रहेगी। संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इन केंद्रों की सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस देवी सहाय तिवारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। नकलविहीन परीक्षा कराई जाएगी। अगर किसी को कोई समस्या आती है तो वह कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करवा सकता है।
कई शिक्षकों की हटाई गई ड्यूटी
एक तरफ परिषदीय परीक्षाएं चल रही है, वहीं बेसिक शिक्षा विभाग से तमाम शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगा दी गई है। कई जगहों पर पूरे स्कूल के शिक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी लगा दी गई थी। इसकी वजह से शिक्षक आंदोलित थे। अगर सभी शिक्षक परीक्षा में चले जाएंगे तो परिषदीय परीक्षा कैसे संपन्न हो पाएगी। ऐसे में देर शाम तक कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी काटकर उनकी जगह पर नए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती रही। सबसे अधिक समस्या कक्ष निरीक्षकों को लेकर ही आई।
कंट्रोल रूम में दर्ज करवा सकते शिकायत
डीआईओएस ऑफिस में ऑनलाइन मॉनीटरिंग करने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां पर 10 एलसीडी के जरिए सभी केंद्रों की हकीकत देखी जाएगी। एक एलसीडी पर 15 केंद्रों को देखा जाएगा। इसके अलावा एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका नंबर 05862-2242126 है। इस नंबर पर परीक्षा के दौरान कोई समस्या होने पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
प्रवेशपत्र के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश
यूपी बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी जब परीक्षा देने जाएं तो प्रवेशपत्र जरूर लेकर जाएं। अगर किसी विद्यार्थी के पास प्रवेशपत्र नहीं होगा तो उसे परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। मोबाइल, कैलकुलेटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

14 जोनल मजिस्ट्रेट किए गए तैनात
143 स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेटों की लगी ड्यूटी
42964 विद्यार्थी हाईस्कूल की देंगे परीक्षा
37662 इंटर के विद्यार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें