फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री समेत सात उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

Fri, 27 Jan 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के लिए हो रहे नामांकन में शुक्रवार को पूर्व मंत्री रामकृष्ण समेत सात लोगों ने परचे दाखिल किए। तीसरे दिन बसपा के दो व भाजपा-सपा के एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन किया। जबकि राष्ट्रीय विकल्प पार्टी, इंसाफ पार्टी और एक निर्दलीय ने परचा भरा।
विज्ञापन


इनके अलावा कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा ने महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र से दोबारा एक सेट नामांकन दाखिल किया। 31 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। जबकि एक फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच व 3 फरवरी को नाम वापसी होगी। जिले में 19 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

तीसरे चरण में चल रहे नामांकन में शुक्रवार को तीसरा दिन था। सेवता से बसपा प्रत्याशी इंजी. नसीम ने अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन किया। यही से राष्ट्रीय विकल्प पार्टी के अमर जीत सिंह ने परचा भरा। जबकि महमूदाबाद से बसपा उम्मीदवार प्रद्युम्न वर्मा ने परचा भरा।
विज्ञापन


बिसवां से सपा प्रत्याशी अफजाल कौसर ने अपने प्रस्तावकों के साथ परचा दाखिल किया। इसी सीट पर निर्दलीय जान आलम ने अपने प्रस्तावकों के नामांकन किया। मिश्रिख से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री राम कृष्ण भार्गव ने प्रस्तावकों के साथ नामांकन किया।

सीतापुर से इंसाफ पार्टी के एराज बेग ने परचा भरा। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री व महमूदाबाद से सपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह वर्मा ने दोबारा एक सेट नामांकन दाखिल किया। शुक्रवार को 26 लोगों ने परचे लिए।

इनमें सीतापुर विधानसभा से आठ, महोली से तीन, मिश्रिख से दो, महमूदाबाद से एक, सेवता से तीन, हरगांव से तीन, सिधौली से दो, लहरपुर से तीन व बिसवां से एक प्रत्याशी ने परचा लिया। 

विधानसभा चुनाव के लिए लगाए गए पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी के पांच दिवसीय प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहने वाले 63 कार्मिक अनुपस्थित रहे। अब इन पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं। मतदान को लेकर कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण सीतापुर शिक्षण संस्थान में हुआ था। 

विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व स्वतंत्र कराने को लेकर 51 स्टेटिक टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें मतदान केंद्रों पर चुनाव प्रक्रिया को आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराएंगी।

आयोग ने चुनाव को निष्पक्ष व स्वतंत्र कराने के लिए दूरदराज स्थित मतदान केंद्रों में सूचनाओं के आदान प्रदान सहित निष्पक्ष व स्वतंत्र मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए नौ विधानसभाओं के लिए 51 टीमों का गठन किया है।

भाजपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का केसः हरगांव विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश राही के खिलाफ शुक्रवार को लहरपुर कोतवाली में आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया गया। उनकी कार से भारी मात्रा में प्रचार सामग्री बरामद हुई थी।

स्टेटिक टीम प्रभारी निशांत कनौजिया लहरपुर में केसरीगंज के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान टीम ने एक कार रोक कर उसकी जांच की। स्टेटिक टीम प्रभारी ने बताया कि यह गाड़ी भाजपा नेता व हरगांव विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश राही की थी।
विज्ञापन


जांच के दौरान कार से भारी मात्रा में प्रचार सामग्री बरामद हुई। जिसके चलते भाजपा नेता सुरेश राही के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें