फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 दिन बाद तलाश खत्म, हटाया पिंजड़ा

विज्ञापन
महोली इलाके के मूड़ा गांव में तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजड़े को हटाते वनकर्मी व ग्रामीण। - स - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। इलाके में तेंदुए की दस्तक के बाद से पिछले 18 दिनों से चल रही तलाश शनिवार को खत्म हो गई है। वन विभाग ने इलाके में तेंदुआ नहीं होना मानकर पिंजड़े को हटा दिया है। फिलहाल, टीम निगरानी कर लोगों को सतर्क करती रहेगी।
विज्ञापन

31 अगस्त को महोली के मूड़ा गांव के पास ग्रामीणों ने तेंदुआ के पग चिह्न देखे जाने की सूचना वन विभाग को दी थी। सूचना पर वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। टीम ने तेंदुआ के पग चिह्न होने की पुष्टि की थी। इसके बाद से लगातार क्षेत्र में वन विभाग निगरानी कर लोगों को सतर्क कर रहा था।
इसी बीच एक ग्रामीण ने तेंदुआ देखें जाने की पुष्टि की। इसके बाद टीम ने पिंजड़ा मंगाकर नौ सितंबर को मूड़ा गांव के निकट लगा दिया। लगातार 10 दिनों तक रात में शिकार के लिए पिंजड़े में बकरे को बांधा गया, लेकिन तेंदुआ पिंजड़े के पास तक नहीं फटका।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी समर सिंह ने बताया कि तेंदुआ क्षेत्र में नहीं है। वह चला गया है। लगातार क्षेत्र में कांबिंग के दौरान कहीं भी पग चिह्न नहीं मिले हैं। ऐसे में शनिवार को मूड़ा गांव में लगाया गया पिंजड़ा हटा लिया गया है। अगर कहीं से देखे जाने या नए पग चिह्न मिलने की सूचना मिलती है तो फिर से प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें