फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर बाजार व लालकुर्ती मार्ग कल रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मतगणना को लेकर शहर में रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। ऐसे में शहरवासियों को गुरुवार को कई मार्गों पर जाने से बचना होगा। सदर बाजार और लालकुर्ती जाने वाला मार्ग पर सुबह से प्रमाण पत्र मिलने तक रास्ता बंद रहेगा। वहीं, प्रत्याशियों के समर्थकों को भी जाने नहीं दिया जाएगा। समर्थकों को बहुगुणा चौराहे पर रोकने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को मतगणना है। इसको लेकर आवागमन पर रोक लगाने की व्यवस्था की गई है। बताया कि सुबह छह बजे से लालकुर्ती और सदर बाजार को जाने वाला रास्ता बंद रहेगा। काउंटिंग के बाद प्रमाण पत्र मिलने तक रास्ता बंद रहेगा। समर्थकों को बहुगुणा चौराहे पर ही रोका जाएगा। उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं रहेगी।
मतगणना को लेकर पुलिस-प्रशासन की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। प्रवेश के लिए अलग-अलग द्वार बनाए गए हैं। सभी द्वारों पर अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। प्रशासन ने त्रिस्तरीय सुरक्षा का घेरा बनाया है। पुलिस ने अपनी ओर से दो अन्य घेरे बनाते हुए सुरक्षा को और भी कड़ा कर दिया है। मतगणना स्थल पर जाने वाले वाहनों की चेकिंग भी की जाएगी। पुलिस यह भी सुनिश्चित करेगी कि कोई भी मोबाइल व अन्य प्रतिबंधित वस्तु अपने साथ लेकर न जाए। महिला एजेंट और कार्मिकों की चेकिंग के लिए अलग से महिला पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

गेट नंबर के हिसाब से बनाई गई व्यवस्था
पहला गेट 11वीं वाहिनी गेट नंबर एक सदर बाजार को बनाया गया है। यहां विधानसभा लहरपुर, बिसवां, सेवता, महमूदाबाद के प्रत्याशी और उनके एजेंट प्रवेश कर सकेंगे। मतगणना कार्मिकों को भी इसी गेट से प्रवेश मिलेगा। दूसरा गेट एपीटीसी के उत्तर दिशा में स्थित मुख्य द्वार को बनाया गया है। इस द्वार से महोली, सिधौली तथा मिश्रिख विधानसभा के प्रत्याशी और उनके एजेंट प्रवेश कर सकेंगे।
इस द्वारा पर भी पार्किंग की अलग व्यवस्था रहेगी। तीसरा गेट 14 नंबर क्लब के समीप बनाया गया है, जहां सीतापुर व हरगांव विधानसभा के प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को प्रवेश मिलेगा। इस द्वार पर भी पार्किंग की अलग व्यवस्था होगी। गेट नंबर चार एपीटीसी मंदिर के बगल के गेट को बनाया गया है। इस गेट से वरिष्ठ अधिकारी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, आब्जर्वर को प्रवेश मिलेगा। यहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं होगी। अधिकारियों के वाहन अंदर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें