फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पक्की सड़क के लिए तरस रहे मधुबन विहार के बाशिंदे

Sun, 17 May 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
मधुबन विहार जाने वाले मार्ग पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
रामकोट। शहर से सटी मधुवन विहार कॉलोनी के बाशिंदे एक अदद पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं। सीतापुर-शाहजहांपुर नेशनल हाईवे पर नवीन चौक के मधुबन विहार कॉलानी बसी है। शहर में सटी होने के कारण इसकी बसावट नगरीकृत है। यहां के रहने वाले एके दीक्षित बताते हैं कि करीब छह साल पहले मधुवन विहार के रूप में यह काॅलोनी बसी थी। प्लाॅटिंग करने वालों ने ही आवागमन के लिए खड़ंजा लगवाया था।
विज्ञापन

अब खड़ंजा बदहाली का शिकार है। बदहाल खड़ंजा ही यहां के बाशिंदों के आवागमन का एकमात्र साधन है। सुरेंद्र अवस्थी का कहना है कि मोहल्ले में एक सैकड़ा से अधिक घर हैं।हल्की सी बारिश में खड़ंजे पर कीचड़ और जलभराव हो जाता है। इसके बाद निकलना दूभर होता है। प्रधान ने कभी सड़क बनवाने की पहल नहीं की और न किसी अफसर को इस कॉलोनी से कोई लेनादेना है।
लक्ष्मनपुर के प्रधान अकरम का कहना है कि वह इस कॉलोनी को लेकर असमंजस में हैं। यहां के रहने वालों का न तो ग्राम पंचायत की वोटर सूची में नाम है, न पंचायत चुनाव में मतदान करते हैं। ऐसे में ग्राम पंचायत से यहां कोई निर्माण किस आधार पर कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें