फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: युवक के शव को लेकर कोतवाली पहुंचे

Sat, 14 Jun 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर निवासी सुरक्षाकर्मी की बिजनौर में मौत होने के बाद बृहस्पतिवार को परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने सुरक्षा एजेंसी के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। स्थानीय पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शहर के मोहल्ला शमशेरबाग निवासी राकेश मिश्र (40) बिजनौर के स्योहारा शुगर मिल में सुरक्षाकर्मी थे। बृहस्पतिवार को उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मिल में डिस्टलरी के गेट पर ड्यूटी करते समय वह अचानक गिर गए।

स्टाफ ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मुरादाबाद के एक अस्पताल में राकेश को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसी ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही राकेश के शव को सीतापुर भेज दिया।
विज्ञापन


परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंच गए और पोस्टमार्टम कराने की मांग करने लगे। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें