सीतापुर। 11वीं वाहिनी पीएसी के एसाल्ट ग्राउंड पर चल रही 45वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक शूटिंग प्रतियोगिता में पीएसी मध्य जोन को चल बैजयंती दी गई। लखनऊ जोन के रणविजय सिंह को सर्वोत्तम लक्ष्य भेदक का खिताब मिला।
प्रतियोगिता में कार्बाइन शूटिंग 25 गज बैटल काउच में संजय यादव, रणविजय सिंह व जयचंद शर्मा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
कार्बाइन 40 गज स्टैंडिंग पोजीशन में लालचंद्र यादव प्रथम, जयचंद शर्मा द्वितीय व रणविजय सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 50 गज नीलिंग पोजीशन में भगवान सिंह पटवाल पहले, वीरेंद्र कुमार सिंह दूसरे व जयचंद्र शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
50 गज स्नैप शूटिंग में जयचंद्र शर्मा प्रथम, रणविजय सिंह द्वितीय शैलेश कुमार द्विवेदी तृतीय स्थान पर रहे।