फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय रेट पर हो खरीद, नहीं तो सोमवार से बंदी का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सभी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद न होने से और किसानों के शोषण से नाराज संयुक्त किसान मोर्चा ने मंडी समिति में जागरूकता अभियान चलाया। सभी ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को दिया। कहा, गल्ला मंडी में भी खरीद निर्धारित मूल्य पर की जाए, अन्यथा सोमवार को मंडी बंद कराने का आह्वान किया जाएगा।
विज्ञापन

धान क्रय केंद्रों का संचालन शासन के निर्देशानुसार न करके इसमें हीलाहवाली करने पर किसान संगठनों में नाराजगी है। गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा शहर की मंडी समिति पहुंच कर धान खरीद में किसानों के हो रहे शोषण के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा। मोर्चा के संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू ने कहा, हम किसानों का दुर्भाग्य है कि दिन-रात मेहनत से पैदा की गई फसल का शासन द्वारा निर्धारित एमएसपी मूल्य बिचौलियों और उद्योगपतियों की मिलीभगत से नहीं मिल पाता है।
अब इसके लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। किसान मंच के प्रदेश प्रभारी शिवप्रकाश सिंह ने कहा गल्ला मंडी में भी निर्धारित मूल्य पर ही खरीद की जाए, अन्यथा कि स्थिति में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सोमवार को मंडी बंद कराने का आवाहन किया गया है। सिख संगठन के अध्यक्ष गुरुपाल सिंह ने मांग की कि 18 अक्तूबर तक जिले के सभी 107 धान क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू की जाए। ज्ञापन देने वालों में गुरुबक्श सिंह, मोनू सिंह, दिलविंदर सिंह, सचेंद्र, मंदीप सिंह व शैलेंद्र राज आदि प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें