फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
सिधौली में निकाली में शोभायात्रा। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सिधौली/सीतापुर। सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। गुरु सिंह सभा की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में सिख समुदाय ने पानी डालकर सड़क को धुला। उसके बाद झाडू लगाई। फिर पालकी निकाली गई। पंज प्यारे आगे-आगे चल रहे थे। शोभायात्रा में पंजाब से आई गतका पार्टी ने तलवारबाजी, लाठी, भाले व मुंह से आग निकालने वाले हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया।
विज्ञापन

लखनऊ से आए बैंड की धुनों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा का बिसवां चौराहे पर डॉ. रिजवान ने माला व जलपान कराकर स्वागत किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा प्रबंध इंतजाम किए गए। शोभायात्रा में विधायक डॉ. हरगोविंद भार्गव, पूर्व विधायक मनीष रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गंगाराम राजपूत, गुरुचरण सिंह, रघुबीर सिंह, अवतार सिंह, गुरुप्रीत कौर, करनदीप सिंह, शैली सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें