फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉला की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर/सीतापुर। गोड़ैचा चौराहे के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉला और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लवकुश (30) निवासी मझिगवां थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी सोमवार को किसी काम से थानगांव गया था। शाम को बाइक से घर वापस जा रहा था। जब वह रेउसा-महमूदाबाद मार्ग पर सदरपुर थाना क्षेत्र के गोड़ैचा चौराहे के निकट खान धर्मकांटा के पास पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉला से टक्कर हो गई। घटनास्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गई।
बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर की आवाज से चौराहा व धर्मकांटा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तब तक युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर सदरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खड़ी ट्रॉली से टकराए बाइक सवार, युवक की मौत
तंबौर/सीतापुर। तंबौर थाना क्षेत्र में तंबौर-लहरपुर मार्ग पर डालेसिंहपुरवा के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवक सड़क के किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गए। इससे दोनों को गंभीर रूप से सीएचसी तंबौर में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई। हजरतपुर खमरिया निवासी सुमित वर्मा (22) व दीपेश (23) बाइक से किसी काम से लहरपुर गए थे।
सोमवार शाम को वापस आते हुए लहरपुर-तंबौर मार्ग पर डालेसिंह पुरवा के पास खड़ी ट्रॉली में टकरा गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां दीपेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुमित को सीतापुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें