फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व

विज्ञापन
गुरुनानक नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में सजा दीवान। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। प्रकाश पर्व रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान गुरुद्वारों में भजन कीर्तन हुआ। प्रभातफेरी निकाली गई। वक्ताओं ने गुरु गोविंद सिंह की जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

शहर के गुरुनानक कॉलोनी स्थित नवनिर्मित गुरुद्वारा सभागार में सिखों के दसवें गुरु साहिब गुरुगोविंद सिंह महराज का प्रकाश पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। बारिश के बाद भी श्रद्धालुओं का दूर-दराज से आना लगा रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। पंजाब से आए जत्थे ने कीर्तन संगत किया।
गुरु गोविंद सिंह के इतिहास पर प्रकाश डाला गया, जिसमें कहा कि पटना साहिब की धरती पर गुरुगोविंद सिंह का जन्म हुआ था। पिता गुरु तेग बहादुर के साथ सपरिवार आनंदपुर साहिब पंजाब में निवास किया। गुरु तेग बहादुर की जब शहीदी दिल्ली में चांदनी चौक में हुई तब बालक गुरु गोविंद सिंह आठ वर्ष के थे। युवा होने पर शस्त्र विद्या का ज्ञान व शास्त्रों का अध्ययन किया और मुगलों के अत्याचार के विरुद्ध व हिंदू धर्म की रक्षा के लिए खालसा पंथ की स्थापना की। उनका नारा था ‘चिड़ियों से मैं बाज लड़ाऊं, तबै गोविंद सिंह नाम कहाऊं’।
विज्ञापन

उन्होंने हिन्दुओं को बहादुर सिपाही के रूप में परिवर्तित कर एक फौज तैयार कर दी। पूर्व अध्यक्ष सरदार चरनजीत सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीबी रजिंदर पाल कौर ने की। इस दौरान गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष सरदार सतनाम सिंह, हरदीप सिंह, सचिव चिवेंदर सिंह, महेंद्र पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
सिधौली कस्बे में निकाली गई प्रभातफेरी
सिधौली/सीतापुर। कस्बे के गुरुद्वारा में सिख समुदाय द्वारा हर्षोल्लास के साथ गुरुगोविंद सिंह का जन्मदिवस मनाया गया। इस गुरु पर्व के अवसर पर कस्बे में प्रभातफेरी निकाली गई। जिसमें सिख समुदाय के पुरुषों, महिलाओं व बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी कस्बे के तहसील मार्ग, मिश्रिख मार्ग व हाईवे पर भ्रमण करती हुई गुरुद्वारे पहुंची। जहां उसका समापन किया गया।
गुरुद्वारे में विशेष पूजन अर्चन किया गया। यहां गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा विशाल लंगर का आयोजन किया गया। गुरुपर्व पर नगर पंचायत अध्यक्षा मीना राजपूत, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गंगाराम राजपूत, सभासद संघ के अध्यक्ष मुन्नन शुक्ल, सभासद चंद्र बाबू रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें