फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिश्रिख सांसद समेत 26 लोग संक्रमित

विज्ञापन
किशोरी को कोविड वैक्सीन लगाती महिला स्वास्थ्य कर्मी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में रविवार को कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ गया। मिश्रिख सांसद अशोक रावत समेत 26 लोग संक्रमित हो गए। इनमें चार बच्चे भी शामिल है। एक साथ इतने अधिक केस आने से हर तरफ कोरोना को लेकर चिंताएं बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल के पालन की अपील की है। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर जाने को कहा है। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 65 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना के मामले एक जनवरी से जिले में आना तेजी से शुरू हुए है। रविवार को तो मामलों ने इस साल के सभी रिकार्ड ही तोड़ दिए। भाजपा सांसद अशोक रावत संक्रमित हो गए है। इन्होंने अपनी जांच दिल्ली में ही करवाई थी। इसके अलावा एक बच्चा भी संक्रमित हो गया है। 11 से 20 वर्ष के बीच चार लोग संक्रमित हुए है।
21 से 55 आयु वर्ग के बीच 17 लोग पॉजिटिव आए है। 55 वर्ष के अधिक के चार लोग पॉजिटिव हुए है। एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया, रविवार को 14 पुरुष व 12 महिला कोरोना से संक्रमित हुई हैं। जिले में अब 65 मामले एक्टिव हो गए है।
विज्ञापन

लोगों की भी बढ़ने लगी चिंताएं
एक साथ जिले में 26 केस आने से अब लोगों की भी चिंताएं बढ़ने लगी हैं। इतने केस दूसरी लहर के दौरान आए थे। उसके बाद इन केसों पर लगाम लग गई थी। इक्का दुक्का ही केस आ रहे थे। अब जब अधिक केस आने लगे है तो लोगों को कोरोना का डर सताने लगा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है। बस सावधानी बरते, कोरोना दूर रहेगा।
संक्रमितों की हो रही निगरानी
सीएमओ ने बताया कि 65 मामलों में सिर्फ एक मरीज को अस्पताल की जरूरत पड़ी है। वह लखनऊ में भर्ती है। अन्य सभी संक्रमित लोग होम आइसोलेट है। इनकी रेगुलर मॉनीटरिंग की जा रही है। इन लोगों को बुखार, जुकाम व खांसी की शिकायत हुई थी। जांच में पॉजिटिव मिले है। बराबर इलाज किया जा रहा है। ये सभी खतरे से बाहर हैं।
तेजी से बढ़ रहे मामले
जिले में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। इसलिए बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। बाहर भीड़भाड़ वाले इलाके में न जाएं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। मिश्रिख सांसद के संक्रमित होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

- डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें