फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय पर किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो-18 सीतापुर के मछरेहटा में धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
मछरेहटा (सीतापुर)। जन समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन राजू गुप्ता संगठन ने शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला ने तहसील और ब्लॉक स्तर पर अफसरों व कर्मचारियों द्वारा गरीब जनता का शोषण करने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और एडीओ पंचायत को डीएम को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

किसान यूनियन ने प्रदर्शन कर कहा कि स्वच्छ भारत अभियान, मनरेगा, आवास आदि योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने जिम्मेदारों को आगाह करते हुए कहा यदि गरीब अनपढ़ मजदूर किसानों का शोषण बंद नही हुआ तो किसान संगठन उन्हें चैन से बैठने नहीं देगा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की, सड़क पर घूम रहे गोवंशों को पशु आश्रय स्थल में भेजा जाए। विकास खंड मछरेहटा के अनेक गांवों मे मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों को प्राथमिकता के आधार पर काम दिया जाए। कैंप लगाकर वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन बनवाई जाए। भू-माफिया, दबंगों द्वारा लेखपाल से सांठगांठ करके गरीबों की जमीन हड़पने के कार्य बंद होने चाहिए।
कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल और नायब तहसीलदार ओपी शुक्ला को यूनियन के नेताओं ने काफी देर तक अपने बीच बैठाए रखा। ब्लॉक की ओर से एडीओ पंचायत गौरव मिश्रा भी धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष परमानंद, सुनील कुमार, धर्मेंद्र यादव, हरिहर मास्टर, रामचंद्र गौतम समेत किसान, मजदूर और महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें