फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महमूदाबाद में अधिवक्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो-29 महमूदाबाद में अधिवक्ता साथी के साथ हुई मारपीट के बाद कोतवाली में मौजूद लायर्स एसोसिएशन के ? - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में गुरुवार को अधिवक्ता के साथ, मारपीट, अभद्रता, रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देने, मोबाइल छीनने के मामले ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। साथी संग हुई घटना से गुस्साए अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचकर घेराव किया। वकीलों की क्राइम इंस्पेक्टर से तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अधिवक्ता की तहरीर पर मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महमूदाबाद के सुंदौली निवासी सरोज शुक्ला अधिवक्ता हैं। तहसील महमूदाबाद में वकालत करते हैं। गुरुवार शाम को कचहरी से घर जा रहे थे। अधिवक्ता का कहना है कि इसी बीच रास्ते में बजाजा चौराहे व रमकुण्ड चौराहे के निकट स्थित पुरवार वैश्य धर्मशाला के सामने कार से आ रहे सरावगी टोला निवासी मंजू बंशवार, इनके बेटे आयुष बंशवार ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। अधिवक्ता का आरोप है कि मंजू बंशवार ने जान से मारने की धमकी देते हुए रिवाल्वर भी तान दी, लेकिन लोगों के आ जाने से वह फायर नहीं कर सकीं।
घटना की सूचना मिलते ही लायर्स एसोसिएशन महमूदाबाद के अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। शुक्रवार सुबह घटना से गुस्साए अधिवक्ता लामबंद हुए। तहसील परिसर से चिक मंडी चौराहा, बजाजा, रमकुण्ड चौराहे होते हुए नारेबाजी करते हुए महमूदाबाद कोतवाली पहुंचे और घेराव शुरू कर दिया। वकीलों ने जमकर नारेबाजी की। कोतवाली परिसर में क्राइम इंस्पेक्टर उमाकांत दीपक से अधिवक्ताओं की तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद महमूदाबाद के प्रभारी कोतवाल राम प्रकाश यादव के आश्वासन पर अधिवक्ता शांत हो गए और कोतवाली से चले गए।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल ने बताया कि अधिवक्ता सरोज शुक्ल की तहरीर पर मंजू बंशवार, उनके बेटे आयुष बंशवार के खिलाफ मारपीट आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। जांचकर कार्रवाई होगी। इधर, मां-बेटे पर मारपीट समेत कई संगीन आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग को लेकर साथियों संग कोतवाली का घेराव करने वाले अधिवक्ता सरोज पर भी मंजू बंशवार ने गंभीर आरोप जड़े हैं। तहरीर में महिला ने अभद्रता और अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें