फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 गांवों में बिजली गुल, गर्मी से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मानपुर (सीतापुर)। मानपुर इलाके में गोवर्धनपुर फीडर में तकनीकी खराब से विद्युत आपूर्ति गुल हो गई। इससे करीब दो सौ गांवों में अंधेरा फैल गया। किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पाए। विद्युत आपूर्ति न आने से गर्मी में लोग बेहाल दिखे। रविवार को दोपहर बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

पारा दिन प्रतिदिन चढ़ता जा रहा है। मानपुर इलाके में विद्युत आपूर्ति भी बेपटरी होती जा रही है। लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या रोजाना बनी हुई है। इसके कारण लोगों के बिजली आधारित काम नहीं हो पा रहे हैं। शनिवार देर शाम गोवर्धनपुर फीडर की ट्रॉली खराब होने से रात भर विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिससे इलाके के करीब 200 गांवों में अंधेरा फैल गया। गन्ना, पिपरमेंट व खेतों में पलेवा करने के लिए किसान परेशान दिखे। किसानों के ट्यूबवेेल चल नहीं पा रहे थे।
जबकि इस फीडर से करीब चार हजार विद्युत कनेक्शनधारक है। वहीं करीब दो सौ प्राइवेट ट्यूबवेल भी चल रहे हैं। अगर एक दिन लाइट नहीं आती हैं तो क्षेत्र के बाशिंदों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आपूर्ति न आने से न तो ट्यूबवेल चल पाए न ही किसानों को गर्मी से राहत मिल सकी। काफी मशक्कत के बाद रविवार को करीब 12 घंटे बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

मानपुर क्षेत्र में पावर हाउस को मंजूरी
अवर अभियंता वीके सिंह ने बताया कि लोड अधिक होने के कारण आए दिन गोवर्धनपुर फीडर पर तकनीकी खराबी आ जाती है। लो-वोल्टेज की समस्या भी अक्सर हो जाती है। इससे निजात दिलाने के लिए जल्द ही क्षेत्र में पावर हाउस बनाने को मंजूरी मिल गई है। जगह की तलाश की जा रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें