पंचायत उपचुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां गुरुवार देर शाम पहुंच गईं। यहां के आठ ब्लॉकों के बूथों पर शुक्रवार को प्रधान के आठ व ग्राम पंचायत सदस्य के दस पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। पंचायत के उप व सामान्य निर्वाचन के तहत महोली, हरगांव, मछरेहटा, पिसावां, रेउसा विकास खंडों में मतदान कराया जाएगा।
मतदान में 11426 मतदाता 44 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। डीएम अमृत त्रिपाठी ने बताया कि पंचायत उप व सामान्य चुनाव को लेकर समस्त तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। मतदान को लेकर जोनल व विशिष्ट मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। गुरुवार को विकास खंडों से पोलिंग पार्टियां 18 बूथों के लिए रवाना की गईं।