फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जिले में आठ केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

Thu, 04 Jun 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम डाॅ. राजागणपति आर की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई।
विज्ञापन

इसमें परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, परीक्षार्थियों की सुविधाओं और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने बताया कि आठ से 10 जून तक आयोजित परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा शुरू होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें