फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सांसद की नाराजगी के बाद नाले की सफाई शुरू

Thu, 04 Jun 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कजियारा पर नाले की सफाई करती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के कजियारा में पुराना नाला बंद किए जाने से सड़क पर जलभराव की समस्या से लोगों ने सांसद को अवगत कराया। सांसद राकेश राठौर ने बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता से बात करके नाराजगी जताई। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने जेसीबी से नाले की सफाई शुरू करा दी है।
विज्ञापन

दरअसल, सिटी स्टेशन से पक्का पुल जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस दौरान सड़क के दोनों ओर नए नाले का निर्माण भी कराया जा रहा है। बड़ा इमामबाड़ा के मुतवल्ली फरीद मोहसिन, जफर रिजवी, बबलू, जाकिर, रिजवान खान आदि ने बताया कि कजियारा चौराहे पर अली मार्केट के दूसरी ओर सैकड़ों साल पुराना नाला बंद कर दिया गया। जलनिकासी अवरुद्ध होने से पानी सड़क पर भरने लगा। इससे निकलना दूभर हो गया है। सांसद ने लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता को मौके पर बुलाकर नाला बंद करने पर नाराजगी जताई। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से जेसीबी से नाले की सफाई शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें