फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पालियों में 24 को होगी पीईटी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। डीएम विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पीईटी परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि आयोग की मंशा के अनुसार निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा संपन्न कराई जाए। परीक्षा को पूर्ण शुचिता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

24 अगस्त को दो पालियों में 56 परीक्षा केंद्रों पर पीईटी की परीक्षा कराई जाएगी। डीएम ने कहा कि कोविड गाइडलाइंस के अनुसार सभी व्यवस्थाएं परीक्षा केंद्र पर हों एवं कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा केंद्रों पर समस्त आवश्यक प्रबंध समय से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट सतर्क व सक्रिय रहें। सभी संबंधित अधिकारी व व्यवस्थापक अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह समझ लें और उस संबंध में पूरी तैयारी कर लें।
डीडीयू राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीईटी परीक्षा के लिए डिस्ट्रिक्ट मैनेजर डॉ. राजीव द्विवेदी ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से परीक्षा के आयोजन संबंधित दिशा-निर्देशों को विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने परीक्षा के संदर्भ में स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेटों, केंद्राध्यक्षों और अन्य संबंधित अधिकारियों को आयोग द्वारा विभिन्न विषयों पर जारी सभी जरूरी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि वे कक्ष निरीक्षकों को सभी जरूरी निर्देशों से अवगत करा दें। एडीएम विनय कुमार पाठक, एएसपी उत्तरी डॉ. राजीव दीक्षित, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित अफसर एवं केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें