फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव मिलने से भड़के लोग, सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व लापता किशोर का शव मिलने के बाद लोग भड़क गए। पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर समय से कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। करीब दो घंटे तक जाम लगने से अफरातफरी रही।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा इलाके के कबरियनपुरवा चिखड़ी धंधार मजरे छतौनी निवासी बिलाल अहमद (16) एक सप्ताह पूर्व घर से साइकिल से सेब बेचने गया था। इसके बाद लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद किशोर नहीं मिला। कुछ लोगों ने किशोर को बाइक पर बिठाकर ले जाते हुए देखने की बात कही थी। सूचना थाने पर दी गई थी। शनिवार देर शाम बांसुरा के पास नाले में किशोर का शव उतराता मिला।
सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण नाराज हो गए। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बांसुरा पेट्रोल पंप के पास रामपुर मथुरा-महमूदाबाद मार्ग जाम कर कार्रवाई की मांग करने लगे। लोगों का आरोप था कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। सूचना पर एसडीएम महमूदाबाद रामदरसराम, सीओ महमूदाबाद रविशंकर प्रसाद, सीओ बिसवां, महमूदाबाद, सदरपुर, थानगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें