फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोली में तेंदुए की दस्तक से दहशत

विज्ञापन
महोली के मूडा गांव में तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगाया गया पिजड़ा। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। एक सप्ताह पूर्व जंगली जानवर के पग चिह्न मिलने के बाद से मूड़ा गांव के लोग दहशत में जी रहे थे। गुरुवार सुबह तेंदुआ दिखने से ग्रामीण फिर सहम गए। सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम ने भी पगचिह्नों के आधार तेंदुआ होने की पुष्टि की। वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया है। लोगों को भी अलर्ट किया है।
विज्ञापन

महोली इलाके में पिछले एक सप्ताह से ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर सुगबुगाहट हो रही थी। धीरे-धीरे ये बात पूरे क्षेत्र में फैल गई। बुधवार को मूड़ा गांव के लोग सैर करने जा रहे थे। इस बीच उन्होंने ब्रम्हावली की ओर तेंदुए को सड़क पार करते देखा। लोगों ने सूचना वन विभाग को दी। तेंदुए की सूचना पर वन विभाग सक्रिय हो गया। ग्रामीणों के बताए गए स्थानों की पड़ताल की। आमजन को सतर्क कर दिया है। वन विभाग ने भी पगचिह्नों के आधार पर तेंदुआ होने की पुष्टि की है।
गुरुवार शाम को तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने मूडा गांव के उत्तर झाड़ियों में तालाब के निकट एक भारी भरकम पिंजड़ा लगाया है। पिंजड़े में बकरे के रूप में तेंदुए के लिए दाना डाला गया है। वन विभाग की टीम आसपास के ग्रामीणों को जागरूकता का संदेश दे रही है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी दी है। जरूरी हो तो घर से बाहर समूह में निकले। शाम के समय घर के बाहर आग जलाकर रखें।
विज्ञापन

दो टीम गठित, करेंगी निगरानी
क्षेत्रीय वन अधिकारी समर सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से मूड़ा गांव के इर्द-गिर्द पग चिह्न देखे गए थे। जिसकी सूचना पर वन विभाग की टीम ने कांबिंग कर जांच की थी। तेंदुआ की पुष्टि हुई थी। बुधवार को ग्रामीणों ने सड़क पार करते हुए तेंदुए को देखा है। उसी आधार पर पिंजड़ा मंगा कर गांव के बाहर लगा दिया गया है। वन विभाग की दो टीमें बनाई गई हैं, जिसमें एक टीम निगरानी में रहेगी कि पिजड़े के निकट कोई ग्रामीण न पहुंचे। दूसरी टीम आकस्मिक आवश्यकता पर मौके पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें