फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में गिरी धान की फसल व गन्ना

विज्ञापन
सीतापुर में तेज आंधी पानी से लहरपुर इलाके में गिरी धान की फसल। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। मौसम में आए अचानक बदलाव से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई हैं। रविवार दोपहर को करीब 20 मिनट की जोरदार बारिश व धूल भरी आंधी से धान व गन्ने की फसल को नुकसान हुआ है। कटने को तैयार खड़ी धान की फसल खेतों में गिर गई।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर ढाई बजे तक तेज धूप निकली थी। इससे मौसम में उमस बनी हुई थी। करीब तीन बजे अचानक धूप गायब हो गई। बदली छा गई। पहले महसूस हुआ कि बरसात आने वाली है। लेकिन कुछ ही देर में धूल भरी आंधी चलने लगी। आंधी इतनी तेज थी कि सड़क पर निकलना मुश्किल हो रहा था।
इस दौरान दोपहिया वाहन सवार सड़क के किनारे ही खड़े हो गए। इसी के साथ बरसात शुरू हो गई। बरसात करीब 20 मिनट हुई। बरसात व तेज हवा ने फसलों को नुकसान पहुंचा दिया। इस समय धान व गन्ने की फसल तैयार खड़ी है। कुछ ही दिन में धान कटने वाला है। अगेती धान की फसल मंडी में भी पहुंच गई है। इसके चलते धान की फसल खेतों में ही गिर गई। कई जगहों पर गन्ना भी खेत में गिर गया।
विज्ञापन

किसान कृष्णपाल ने बताया कि बेमौसम बरसात व आंधी ने काफी नुकसान पहुंचा दिया है। गन्ने को फिर से खड़ा कराने के लिए मजदूरों को लगाना पड़ेगा। धान पक गया था। इससे यह खेत में ही झड़ जाएगा। लहरपुर इलाके में धूल भरी आंधी के साथ ही बिजली भी खूब गरजी। हालांकि, कहीं बिजली गिरने की कोई घटना नहीं हुई।
कई इलाकों में गुल हुई बिजली
दोपहर में चली तेज हवा से जिले के कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई। करीब आधे घंटे से अधिक समय तक शहर में बिजली गुल रही। लहरपुर में तीन बजे गुल हुई बिजली शाम पांच बजे के बाद भी बहाल नहीं हो सकी। रामपुर मथुरा व रेउसा इलाके में भी आंधी के बाद बत्ती गुल हो गई। पॉवर कॉर्पोरेशन विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुट गया है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें