फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-पानी से बालिका समेत दो की मौत

विज्ञापन
सीतापुर के महमूदाबाद इलाके में गिरा नीम का पेड़। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम खराब हो गया। धूल भरी तेज आंधी के बीच बारिश हुई। कई जगहों पर पेड़ और बिजली केे खंभे गिर गए। मानपुर में आंधी में पेड़ की डाल गिरने से उसके नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। महमूदाबाद में पेड़ गिरने से एक विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। रामकोट में पक्की दीवार गिरने से बालिका की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन समेत दो बालिका घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आंधी-पानी से कई घंटे तक लोग परेशान रहे। रविवार दोपहर करीब तीन बज रहे थे, इस बीच सबसे पहले लहरपुर की ओर मौसम खराब हुआ। वहां तेज आंधी उठी। कुछ ही देर में शहर में भी धूल भरी आंधी ने दस्तक दी और देखते ही पूरे जिले में आंधी का असर दिखाई दिया। मानपुर इलाके के डफरा मजरा उलरा निवासी नरेंद्र (19) गांव के उत्तर तुलसा की पेराई के लिए जलौनी सुखा रहा था।
करीब साढ़े चार बजे अचानक तेज आंधी आ गई। नरेंद्र खुद को पानी से बचाने के लिए आम के पेड़ के नीचे बैठ गया। इस बीच तेज आंधी से पेड़ की डाल टूटकर युवक के सिर पर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्रीय लेखपाल ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की है।
विज्ञापन

दूसरी ओर महमूदाबाद कोतवाली इलाके के बेहटी मानशाह निवासी सुशील कुमार की पत्नी अंजू (25) छत पर खड़ी थी। इस बीच तेज आंधी से पड़ोस में लगा नीम का पेड़ सुशील कुमार व उनके भाई कमलेश कुमार के घर पर गिर गया। इससे उसकी चपेट में आकर अंजू घायल हो गई। परिजनों ने विवाहिता को आननफानन में सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
रामकोट इलाके के जवाहरपुर निवासी तुरंत नाथ की बेटियां रुची (12), रंगोली (16), लालू की बेटी नैंसी (8) रविवार शाम को घर की छत पर गेहूं बटोर रही थी। इस बीच तेज आंधी-पानी की वजह से कच्ची दीवार भरभराकर तीनों पर गिर गई। इससे तीनों मलबे में दब गईं। हादसा होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं।
गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही रुची की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य का इलाज जारी है। इसके अलावा जिले के कई अन्य स्थानों पर पेड़ और विद्युत पोल गिरने, तार टूटने की घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें