फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार का प्रकोप जारी, पांच बच्चे भर्ती

विज्ञापन
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चे। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में बुखार के चलते शनिवार को पांच बच्चे और भर्ती हुए। चिल्ड्रेन वार्ड में बच्चों की संख्या 45 पहुंच गई है। वायरल बुखार बच्चों को लगातार चपेट में ले रहा है। रोजाना जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि रोजाना आठ से 10 बच्चे अस्पताल में भर्ती हो रहे है, जिसमें 70 फीसदी बच्चे वायरल की चपेट में होते है या बच्चे लंबे समय तक वायरल आने से अन्य बीमारियों से ग्रसित हो जाते है। इससे उनको तत्काल इलाज की जरूरत होती है। कई बच्चे निमोनिया के ऐसे आते हैं, जिनको ऑक्सीजन देने की जरूरत पड़ जाती है।
शनिवार को रामकोट इलाके के अरुण (12), तालगांव के बेबी (2), रामकोट की फलक (2 माह), खैराबाद के रियांश (2) व इमलिया सुल्तानपुर इलाके के अब्दुल्ला (1) को बुखार के चलते भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद इनकी हालत में सुधार हो रहा है। अस्पताल में भर्ती बच्चों की संख्या 45 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल आने वाले बच्चों को भर्ती करके इलाज दिया जा रहा है। इस समय वायरल के चलते कुछ अधिक बच्चे आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें