फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। सीएचसी महमूदाबाद से दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली सिधौली इलाके में सिधौली क्रॉसिंग के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से भट्ठा वार्ड निवासी उस्मान (35) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं, शुक्रवार की दोपहर अपनी बेटी के गांव गोंधना से लबरहा वापस जा रहे बाइक सवार पिता मुमताज (67) की बाइक में कोतवाली इलाके में फिरोजपुर चौराहे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मुमताज, पत्नी नुसरतजहां (65), नाजिनी (18) घायल हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके में ही कोड़ौरा गांव के पास साहिनपुर खेरिया निवासी साइकिल सवार राम सागर (55) को अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल नुसरत जहां व राम सागर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें