फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से एक बच्चे की मौत, दो भर्ती

विज्ञापन
सीतापुर के जिला अस्पताल में चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती मरीज। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में बुखार से एक बच्चे की मौत हो गई। दो बच्चे बुखार के चलते भर्ती कराए गए है। इन बच्चों का चिल्ड्रेन वार्ड में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

खैराबाद इलाके के पिराजपुर निवासी अनुजेश (7) को तेज बुखार के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में अनुजेश की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नैपालापुर के सास्थिक पांडेय (1) व मछरेहटा इलाके के जितिन (7) को बुखार के कारण भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद इन दोनों बच्चों की सेहत सुधर रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि इस समय बच्चे मलेरिया व वायरल बुखार से संक्रमित हो रहे है। चिल्ड्रेन वार्ड में पिछले तीन माह में 49 बच्चे मलेरिया से संक्रमित होकर भर्ती किए गए थे। अब बच्चों की संख्या में धीरे-धीरे कमी आने लगी है। मौसम में बदलाव के साथ ही रोगों पर भी लगाम लगेगी। इस समय बदलते हुए मौसम से सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें