फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में नामांकन आज

Tue, 20 Sep 2016 11:40 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : Bureau
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों पर हो रहे चुनाव के लिए बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन होगा। यहां के सात ब्लॉकों में आठ प्रधान समेत 359 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस दिन विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवार अपने प्रस्तावकों के साथ ब्लॉक मुख्यालय पहुंचेंगे और नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 
विज्ञापन


तीन प्रधान व 33 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए सामान्य निर्वाचन होगा। जबकि पांच प्रधान 326 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर उपचुनाव की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। डीएम अमृत त्रिपाठी ने बताया कि 21 सितंबर को सुबह दस से सायं चार बजे तक नामांकन होगा।

अगले दिन 22 सितंबर को जांच प्रक्रिया अपनाई जाएगी। 23 सितंबर को नाम वापसी-चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। तीस सितंबर को मतदान सुबह सात से सायं पांच बजे तक व चार अक्तूबर को सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती कर नतीजे घोषित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें