फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी संघर्ष में किशोरी की हत्या, 13 लोग लहूलुहान

विज्ञापन
मछरेहटा सीएचसी पर भर्ती घायल। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। मछरेहटा क्षेत्र में बुधवार की रात घर के बाहर खड़ंजे पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूुसरे पर लाठी-डंडे हमला और पथराव किया। इस घटना में एक किशोरी की जान चली गई। दोनों पक्ष से 13 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन

यह घटना मछरेहटा इलाके की ग्राम पंचायत फतहनगर मजरा लक्ष्मणपुर में हुई। गांव के बराती और शत्रोहन के बीच मकान का दरवाजा लगाने को लेकर डेढ़ माह से विवाद चल रहा था। कई बार दोनों पक्ष में विवाद भी हो चुका है। जानकारी के मुताकि बुधवार की रात बराती अपना दरवाजा खड़ंजे के पास लगा रहा था। इसकी सूचना मिली तो शत्रोहन वहां पहुंच गया और दरवाजा रखने का विरोध करने लगा। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग जमा हो गए। देखते ही देखते उनमें मारपीट होने लगी। दोनों पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इससे गांव में कोहराम मच गया। इस भिड़ंत में 14 लोग घायल हो गए। एक पक्ष से फूलवती, सुखरानी, रामलाल, परशुराम, बराती, उदय व कमलेश और दूसरे पक्ष से मधुरानी, सिरदार, आरती, प्रियंका व काजल (15) पुत्री स्व. हरिश्चंद्र घायल हुई है।
सभी घायलों को मछरेहटा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल काजल को जिला अस्पताल भेजा गया। काजल की हालत गंभीर देख चिकित्सक को लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान रात में किशोरी की मौत हो गई। एक-दूसरे के खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक मछरेहटा मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि दो पक्षों में दरवाजा रखने को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट में एक किशोरी की मौत हो गई है। दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें