फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन में गूंजे मां के जयकारे

विज्ञापन
सीतापुर के महमूदाबाद में देवी प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकालते श्रद्घालु। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। शहर समेत कई जगहों पर प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने ढोल, नगाड़ों की धुन और अबीर, गुलाल उड़ाकर उत्सव मनाया। लोगों ने कन्या भोज कराकर पुण्य कमाया। बंगाली रीति रिवाज के अनुसार श्री श्री सर्वजनिन दुर्गोत्सव में पांच दिवसीय कार्यक्रम विजयदशमी की पूजा के साथ हुआ। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

बंगाल में दुर्गा मां की प्रतिमा विसर्जन के पहले खेला जाने वाला सिंदूर उत्सव भी मनाया गया। विसर्जन के पहले सभी सुहागिन महिलाओं ने लाल वस्त्र धारण करके कर एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर शुभकामनाएं दी। प्रतिमा विसर्जन के पूर्व मां के ऊपर चावल फेंककर विदाई दी। इसी के बाद प्रतिमा को धूमधाम से नैमिषारण्य स्थित देवदेवेश्वर मंदिर स्थित घाट पर ले जाया गया। जहां प्रतिमाओं को भूमि विसर्जित कर मां को विदाई दी गई। इस दौरान एनएन चटर्जी, रंजीतदास, संजीव दास, आकाश राय, विश्वजीत पोले आदि उपस्थित रहे।
बिसवां संवाद के अनुसार कस्बे के रामलीला मैदान में विशाल कन्या भोज कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम को संचालित करने वाले स्वयं सेवकों को मोहित जायसवाल द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला प्रचारक विकास, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजकुमार जैन, वरिष्ठ पत्रकार पदम कांत शर्मा, सलिल सेठ, रामकांत मौजूद रहे।
विज्ञापन

महमूदाबाद संवाद के अनुसार, महमूदाबाद में के सरावगी टोला, नई बाजार, बेहटा छावनी, रमुआपुर, शहजानी, बेहटी, बाबकुटी, नूरपुर, सरैया स्टेशन, कुरौली सहित विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडालों में विराजमान मां भगवती की प्रतिमाओं को चौका घाट में विधि विधान के साथ विसर्जित किया गया। वाहनों पर प्रतिमाओं को सजाकर गाजे बाजे के साथ भक्त नाचते थिरकते हुए जयकारे लगाते हुए निकले।
जहांगीराबाद संवाद के अनुसार विजयादशमी के दिन पूजा पंडालों में स्थापित भगवती दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन पूरे विधिविधान के अनुसार केवानी नदी के तट पर किया गया। विसर्जन में जहांगीराबाद सहित समीपवर्ती मवासेपुर, देवरिया खुर्द, अड़ियापुर व भंभुवा गोधनी सरैंय्या सीतारामपुरवा व कन्तापुरवा आदि स्थानों की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया।
महोली में पंचकुडीय महायज्ञ शुरू
महोली (सीतापुर)। महोली इलाके के ब्रह्मावली गांव के बाबा क्लेश हरण धाम पर सात दिवसीय श्री पंच कुंडीय रूद्र महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा बाबा बैजनाथ धाम पहुंची, जहां पर कठिना तट से महिलाओं ने घट भरे। कलश यात्रा में सैकड़ों लोग दोपहिया चौपहिया वाहनों पर सवार होकर निकले।
महोली विधायक के पैतृक गांव ब्रह्मावली से निकाली गई कलश यात्रा में विधायक शशांक त्रिवेदी बाइक पर सवार होकर कलश यात्रा में शामिल हुए। यज्ञाचार्य रंगनाथ पांडे की देखरेख में वेदी पूजन, कलश पूजन कर अग्नि प्राकट्य की गई। यज्ञ के समापन पर कन्या भोज व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
देवी गीतों पर पूरी रात झूम भक्त
खैराबाद (सीतापुर)। नगर क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुनपुर में हनुमान मंदिर के निकट देवी जागरण का आयोजन अर्जुनपुर झांकी जागरण कमेटी द्वारा किया गया। इसमें लखनऊ की जागरण पार्टी शुभम जागरण ग्रुप द्वारा जागरण प्रस्तुत किया गया। जिसमें जागरण के कलाकारों द्वारा माता के सुंदर भजन आकर्षक ढंग से मधुर आवाज में प्रस्तुत किए गए। इसे सुनकर भक्त पूरी रात भर झूमते रहे।
कलाकार सोनी शर्मा द्वारा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी व दिव्यांश शुक्ला द्वारा आ जा आ मां तुझे दिल ने पुकारा, बरसाने की होली आदि सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें