फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉक ड्रिल : तेज धमाके की आवाज के साथ बजने लगा सायरन... दौड़े बचावकर्मी

Thu, 08 May 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
छत  पर लोगों को सुर​क्षित निकालते दमकल कर्मी।
विज्ञापन
सीतापुर। सुबह 11 बजकर नौ मिनट थे... राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में तेज धमाके की आवाज के साथ खतरे का सायरन बजने लगा...। घायलों को स्काउट और एनसीसी कैडेट्स ने स्ट्रेचर की सहायता से बचाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। कुछ घायलाें को गोदी में उठाकर एंबुलेंस तक सुरक्षित पहुंचाया गया। वहीं, दूसरी तरफ आग लग गई तो दमकलकर्मियों ने तुरंत ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पहला सायरन बजने के साथ जमीन पर सर पर हाथ रखकर लेटने का अभ्यास कराया गया। वहीं, दूसरा सायरन बजने पर सुरक्षित ठिकाने की ओर जाने की ड्रिल हुई। करीब 20 मिनट तक चली इस मॉक ड्रिल में सैन्य हमले से बचने के लिए पूर्वाभ्यास कराया गया। इस दौरान दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाते हुए छत पर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया।
मौके पर पहुंचे डीएम अभिषेक आनंद, एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से नागरिकों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है। पूर्वाभ्यास भी इसलिए ही कराया गया है कि हम लोगों को आपातकाल की स्थिति में बचने का तरीका सिखा सकें। पूर्वाभ्यास में एडीएम नीतीश कुमार सिंह, एएसपी दक्षिणी प्रवीण रंजन सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष सिंह, एसडीएम सदर अभिनव यादव, सीओ सदर दिनेश शुक्ला, सीओ सिटी अमन सिंह, इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला, सीएमओ सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


कैडेट किए गए सम्मानित
पूर्वाभ्यास के प्रभारी एडीएम नितीश सिंह ने बताया कि कैडेटों के माध्यम से यह पूर्वाभ्यास कराया गया। इसका उद्देश्य यही था कि आपातकाल की स्थिति में लोग अपने आप को बचाने के लिए कैसे सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। दमकल, स्वास्थ्य और पुलिस सेवा उनकी सुरक्षा व सहायता के लिए हमेशा तैयार व मुस्तैद हैं। पूर्वाभ्यास करने वाले कैडटों को डीएम, एसपी ने सम्मानित भी किया।

सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी
एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सोशल मीडिया की भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक पोस्ट न करे, जिससे सामाजिक सदभाव प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि इस प्रकार नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह बरतें सावधानी
- आपात स्थिति में संयम बनाए रखें
- अफरातफरी न फैलाएं
- अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें। केवल अधिकृत माध्यम से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार ही कार्य करें।
- आपात स्थिति की चेतावनी मिलने पर इसे गंभीरता से लें व मजबूत संरचना वाले स्थान में शरण लें।
- हमले की आवाज सुनाई दे तो तुरंत जमीन पर लेट जाएं, चेहरे को नीचे करें, सिर और गर्दन को हाथों, बैग, किताब या किसी वस्तु से ढकें।
- बिजली, गैस और पानी की सप्लाई बंद रखें।
- मानसिक रूप से संतुलन बनाए रखें व प्रशासन और बचाव दल का सहयोग करें।


कब क्या हुआ
- 11 बजकर 9 मिनट पर धमका हुआ, सायरन बजने लगे।
- 11 बजकर 10 मिनट पर एनसीसी कैडेट दौड़कर पहुंचे।
- 11 बजकर 12 मिनट पर उन्होंने लोगों को एंबुलेंस में बैठाया व ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस रवाना की गई।
- 11 बजकर 13 मिनट पर आग लग गई।
- 11 बजकर 14 मिनट पर आग को बुझाने के लिए दमकल व अधिकारी मौके पर पहुंचे।
- 11 बजकर 17 मिनट पर घायल जिला अस्पताल पहुंचे।
- 11 बजकर 20 मिनट पर आग को बुझाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें