घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। सीओ महमूदाबाद रविशंकर प्रसाद, बिसवां, रामपुरकलां, सदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग शुरू कर दी, लेकिन अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
थाना रामपुर कलां इलाके में रविवार की शाम को मछली बेचकर हाफ डाला से सवार होकर जा रहे व्यापारी को चार बाइकों पर सवार नौ बदमाशों ने रोक लिया और असलहे के बल पर बंधक बनाकर डेढ़ लाख का कैश लूट लिया। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। सीओ समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका। सरेशाम हुई वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। बिसवां कोतवाली के कैथी टोला निवासी अतीक मछली बेचने का काम करता है। रोजाना की तरह वह रविवार को भी हाफ डाला से मछली लेकर महमूदाबाद मंडी गया थाा। रविवार की शाम करीब 5 बजे मछली बेंचकर वह अपने वाहन से वापस बिसवां जा रहा था, इसी बीच रामपुर कलां इलाके में जसमड़ा गांव के पास चार बाइकों पर सवार नौ बदमाशों ने ओवरटेक करने के बाद मछली व्यापारी को रुकवा लिया।
बताते हैं कि डाला के रुकते ही बदमाशों ने उसके असलहे के बल पर कब्जे में ले लिया और डेढ़ लाख रुपया लूट लिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट भी की। सरेराह लूट होती देख सड़क से गुजर रहे लोग रुकने लगे। राहगीरों और आसपास के लोगों की बढ़ती भीड़ देख बदमाश दहशत फैलाने के लिए हवा में फायर करते हुए भाग निकले। पीड़ित के अनुसार बदमाश महमूदाबाद की ओर भागे हैं।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। सीओ महमूदाबाद रविशंकर प्रसाद, बिसवां, रामपुरकलां, सदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग शुरू कर दी, लेकिन अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। सीओ सिधौली यादुवेंद्र यादव ने बताया कि पीड़ित से पूछताछ की जा रही है। एएसपी मौके पर आ रहे हैं। जांचकर कार्रवाई होगी।