फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: घर में बंधक बनाकर लूटपाट, 10 लाख का माल पार कर ले गए बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

Sat, 28 Dec 2024 12:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में बदमाशों ने घर में बंधक बनाकर लूटपाट की। घर से 10 लाख का माल पार कर ले गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
घर में बंधक बनाकर लूटपाट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में बदमाशों ने शुक्रवार देर रात परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। घरवालों ने बताया कि बदमाश 10 लाख से अधिक का माल ले गए। इसमें नकदी व अन्य सामान है। विरोध करने पर घरवालों की पिटाई की। पुलिस जांच में चोरी की पुष्टि हुई है। अभी पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है। 

विज्ञापन


घटना थानगांव थाना क्षेत्र की है। थानगांव निवासी राजेश दीक्षित ने बताया कि उनके घर में बीती शुक्रवार रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृह स्वामी के मुताबिक चोर चार तोले का हार, पांच तोले की अंगूठी, कमर बिछुआ, 10 जोड़ा पायल, मांग बेंदी और एक जंजीर सहित कुल 10 लाख की चोरी हुई है। 

 घटना की जानकारी सुबह 4 बजे हुई

उन्होंने बताया कि चोरों ने सभी कमरों के पल्ले बाहर से पहले बंद कर दिए। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी को घटना की जानकारी सुबह 4 बजे हुई। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें