फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रोडवेज बस से लखनऊ से आए राज्यमंत्री

Sun, 17 May 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड से रविवार दोपहर ई रिक्शे में बैठकर कार्यक्रम में जाते राज्यमंत्री गिरीश चंद्र
विज्ञापन
सीतापुर। उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष/राज्यमंत्री गिरीश चंद्र मिश्र रविवार को भरत पैलेस में आयोजित आरंभ महोत्सव में शामिल होने बस और ई रिक्शा से पहुंचे। राज्यमंत्री ने लखनऊ से सीतापुर का सफर साधारण रोडवेज बस से तय किया। इसके बाद बस स्टेशन से ई रिक्शा से भरत पैलेस पहुंचे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण हमारी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आह्वान पर इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। हमने अपनी सरकारी गाड़ी और प्रोटोकॉल छोड़कर बस से सफर किया है। इस मुहिम को बढ़ावा देना होगा। छोटी-छोटी ऊर्जा बचत कर हम इस चुनौतीपूर्ण समय में देशहित में योगदान कर सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें