फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवोल्टेज करंट से जिंदा जला अधेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में फिर पॉवर कारपोरेशन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। टूटी पड़ी एचटी लाइन की चपेट में आकर साइकिल सवार अधेड़ की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना से परिजनों व लोगों में आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रेउसा इलाके की ग्राम पंचायत बंभनेवा के मजरा मरखापुर निवासी सियाराम (50) उर्फ शिवराम यादव शुक्रवार सुबह साइकिल से कहीं जा रहा था। बंभनेवा पावर हाउस से गांव तक आई एचटी लाइन का तार टूटा हुआ सड़क पर पड़ा था जिसमें करंट दौड़ रहा था। बताया जाता है कि अधेड़ करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई।
हादसे की सूचना पाकर सियाराम के परिवारीजन, गांव के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पावर हाउस को कॉल कर आपूर्ति बंद कराई गई। पड़ताल करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे को लेकर मृतक सियाराम के परिवारीजनों और लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से अधेड़ की मौत हुई है। तार कई दिनों से टूटा पड़ा था। इसकी सूचना भी जिम्मेदारों को दी गई थी लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। नतीजतन दुर्घटना हो गई।
क्षेत्र के जेई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पहले से तार टूटने की जानकारी नहीं दी गई थी। हादसे के बाद जानकारी हो सकी है। मृतक के आश्रितों को अनुमन्य सहायता राशि दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें